फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 16 लाख, जयपुर क्राइम की खबरें

Thu, 07 Mar 2024 02:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके में दो महिलाओं का गाड़ी से बैग और पर्स चोरी हो गया। वहीं, शिप्रापथ थाना इलाके में एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 16 लाख रुपये ठग लिए। पढ़ें जयपुर क्राइम की खबरें...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को तलाशी के दौरान एक विचाराधीन बंदी के पास मोबाइल मिला। इस संबंध में  जेल प्रहरी ने लालकोठी थाने में केस दर्ज करवाया है।  पुलिस के अनुसार जेल प्रहरी हरिकृष्ण ने बताया कि जेल की तलाशी के दौरान विचाराधीन बंदी के पास मोबाइल और बेट्री मिली है। विचाराधीन बंदी विराज सिंह कुन्तवल विद्याधरनगर का रहने वाला है।  अब पढ़ें जयपुर क्राइम की अन्य खबरें। 
विज्ञापन


जेकेके के सामने गाड़ी से दो महिलाओं का बैग और पर्स चोरी
गांधी नगर थाना इलाके में दो महिलाओं का वाहनों में से बैग और पर्स चोरी हो गया। इनमें  नकदी, जेवरात और अन्य सामान रखा हुआ था। आदिनाथ नगर सिरसी रोड निवासी प्रिति खन्ना ने पुलिस को बताया कि वह किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जेकेके गई थी। वहां किसी ने उसकी गाड़ी से पर्स चुरा लिया। पर्स में जेवरात, नकदी, दुकान और घर की चाबियां थी। दूसरी घटना में माणकचौक निवासी गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह जवाहर कला केंद्र गई थी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह वापस लौटी तो उसकी गाड़ी से बैग चोरी हो गया। बैग में जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान रखा था। 

3 क्विटल डोडा पोस्ट से भरा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
दौतलपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्ट से भरा ट्रक जब्त कर चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार  दौलतपुरा गांव में एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें 3 क्विंटल 58 किलो 750 ग्राम डोडा पोस्ट भरा मिला। आरोपियों ने ट्रक में अलग से केबिन बनवा कर उसमें मादक पदार्थ भर रखा था। चालक ने पहले ट्रक में सब्जी भरा होना बताया था, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने डोडा पोस्ट होने की जानकारी दी। इस मामले में ट्रक चालक सोनीपत हरियाणा निवासी संदीप उर्फ टोपी और खलासी कुलवंत उर्फ जसवंत निवासी होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इसे कोटा से रोहतक लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


सुरक्षित जयपुर अभियान के तहत 15  गिरफ्तार 
जिले में चलाए जा रहे मिशन सतर्क जयपुर, सुरक्षित जयपुर के तहत विभिन्न स्थानों पर निर्भया स्क्वॉड ने पिछले आठ दिनों में 15 मनचलों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 170 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। 16672 महिलाओं और बालिकाओं को महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर जाकर जागरूक भी किया गया है। 

शादी का झांसा देकर होटल ले जाकर युवती से रेप
शिप्रापथ थाना इलाके में श्यामनगर निवासी 23 वर्षीय युवती ने कुलदीप नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि कुलदीप ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर होटल में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी से इनकार कर रहा है। शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 16 लाख
गलतागेट थाना इलाके में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से 16 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। घटवाड़ा चंदवाजी निवासी अनमोल गुर्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यादराम नैनावत, दौलतसिंह, मंगलराम और राजवीर सिंह ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर उससे 1656477 रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई और अब रकम भी वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाचं शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें