फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, छात्रों को चेकिंग के बाद दिया गया प्रवेश, अंग्रेजी का था पहला पेपर

Thu, 07 Mar 2024 02:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड की ओर से कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश के 600 सेंटर्स पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अंग्रेजी विषय का हुआ पहला पेपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। सभी स्टूडेंट्स को चेकिंग के बाद परीक्षा सेंटर पर एंट्री दी गई। परीक्षा 30 मार्च तक होंगी। 

विज्ञापन


बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं सुबह 8.30 से दोपहर 11.45 बजे तक होगी। एग्जाम के लिए राज्य में 6,144 सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 19 लाख 39 हजार 645 परीक्षार्थी पंजीकृत है।। इनमें सीनियर सेकेंडरी के 8 लाख 66 हजार 270, सेकेंडरी के 10 लाख 62 हजार 341, वरिष्ठ उपाध्याय के 3671 एवं प्रवेशिका के 7063 विद्यार्थी शामिल हैं। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड की ओर से कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश के 600 सेंटर्स पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। अजमेर बोर्ड कार्यालय से सीसीटीवी के जरिए परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर फ्लाइंग टीम भी परीक्षा केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण कर रही है। 
विज्ञापन


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा का आज पहला पेपर अंग्रेजी का था। परीक्षा देकर आए छात्रों ने बताया कि पहला पेपर अंग्रेजी का था जो बहुत अच्छा हुआ। जिसके चलते पेपर देकर आए विद्यार्थियों के चेहरो पर खुशी देखी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें