भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार पीड़िता परिवारों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा क़ानून सहायता उपलब्ध करवाई।सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करते समय याचिकाकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे।
बम ब्लास्ट पीड़ितों की हमदर्द बन रही बीजेपी
बीजेपी लगातार जयपुर बम ब्लास्ट के दोषियों के बरी हो जाने के मुद्दे को सियासी तूल दिए हुए हैं । एक दिन पहले ही जयपुर के रामलीला मैदान में भाजपा ने जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ितों के परिवारों के साथ एक बड़ा सम्मेलन किया था। मीडिया से बातचीत में भी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में रणनीति बनाई है । अगर बम ब्लास्ट पीड़ित परिवार के लोग कहते हैं ,तो सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। बीजेपी इस मामले में पीड़ित परिवारों के साथ है।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। उनकी ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए शाह का मार्गदर्शन प्राप्त करना बताया गया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक आभार और अभिनंदन व्यक्त किया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि जयपुर बम ब्लास्ट मामले में दोषियों के बरी होने और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के मुद्दे पर भी राजेन्द्र राठौड़ ने अमित शाह से मंत्रणा की है।