फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर ऑटो गैंगरेप में नया खुलासा, छात्रा के दोस्त ने दिया था धोखा

Thu, 12 Jan 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में यूपी की छात्रा के साथ घटी ऑटो गैंगरेप की बहुचर्चित घटना में बृहस्पतिवार को नया खुलासा हुआ है। ये घटना छात्रा के दोस्त के धोखे की देन थी। पुलिस ने छात्रा के दोस्त सहित अन्य आरोपियों को धर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, छात्रा अलवर में एसएसएसी की प्रतियोगी परीक्षा देने के बाद से ही अपने दोस्त के सम्पर्क में थी और जयपुर पहुंचकर अपनी मर्जी से ही ऑटो में बैठी थी। छात्रा को एक कमरे पर ले जाकर दोस्त, उसके दो अन्य साथी और ऑटो चालक ने मिलकर गैंगरेप किया। मेडिकल में भी गैंगरेप की पुष्टि हो गई थी।

छात्रा ने दो दिन पहले ऑटो रिक्शा में चारों युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। कॉल डीटेल के आधार पर पुलिस ने इस घटना की सही कहानी पेश की। पुलिस के अनुसार इन सभी से पूछताछ में सामने आया है कि घटना में शामिल उसका दोस्त और एक अन्य पहले से ही छात्रा की जान-पहचान के थे।
विज्ञापन


छात्रा जयपुर स्थित जगतपुरा में अपने भाई के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पूर्व में छात्रा ने बताया था कि अलवर से जयपुर आने के बाद सोमवार रात तीन लड़कों और एक ऑटो चालक ने पूरी रात रेप किया।

उसकी आंखों और मुंह पर कपड़ा बांध दिया और खाली प्लाट में ऑटो खड़ा कर इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसे मंगलवार सुबह जेएलएन मार्ग स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बाहर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें