फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, निजी कंपनी के दो कर्मचारी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 06:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में दो कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। आरोपियों ने राष्ट्रीय पोषण अभियान में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लगवाने के एवज में पैसे की मांग की थी।
विज्ञापन
जयपुर में दो घूसखोर गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने राष्ट्रीय पोषण अभियान में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लगाने के लिए प्राधिकृत कंपनी के दो कर्मचारियों को 35 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कर्मचारियों के खिलाफ परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के पद के चयन के लिए निजी कंपनी को ठेका दे रखा है। कंपनी के अथॉरिटी रामकरण सिनसिनवार की ओर से चयन करने की एवज में 45 हजार रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है। 


एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और ट्रैप की कार्रवाई की। कंपनी के अथॉरिटी रामकरण सिनसिनवार को 35 हजार रूपए रिश्वत की राशि कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज को दिलवाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इससे पहले बतौर पेशगी 10 हजार रूपए परिवादी से ले चुके थे। फिलहाल एसीबी अधिकारी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें