फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कार्यकर्ता के घर चाय पीने गए जहाजपुर विधायक से धक्का-मुक्की, गोपीचंद बोले-कोई खास बात नहीं है

Sat, 31 Dec 2022 10:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा सांसद किरोड़ी मीणा के साथ एक कार्यकर्ता के घर गए थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने उन्हें घर में जाने से रोक दिया और धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विधायक से धक्का-मुक्की - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा गहलोत सरकार की नाकामी गिनाने के लिए जन आक्रोश रैली कर रही है। इसी रैली में शुक्रवार को हंगामा हो गया। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा से साथ कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की कर दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को भाजपा की आक्रोश सभा के बाद डॉ. किरोड़ी मीणा जहाजपुर में भाजपा कार्यकर्ता पृथ्वीराज के यहां पर चाय पीने के लिए गए थे। सांसद किरोड़ी के साथ जहाजपुर विधायक भी गोपीचंद मीणा भी साथ थे। इसी दौरान किरोड़ी मीणा घर के अंदर चले गए लेकिन कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपीचंद को रोक लिया। विधायक अंदर जाने की कोशिश करने लगे तो एक कार्यकर्ता ने विधायक से धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान विधायक मीणा के साथ जहाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुवार मीणा भी थे। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। भाजपा दो गुटों में बंटी नजर आई।

इस मामले में विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि कोई खास बात नहीं है। मैं पृथ्वीराज ने घर चाय पीने गया था तो एक कार्यकर्ता ने जाने से मुझे रोक दिया। मैंने कहा कि मुझे किरोड़ी मीणा ने बुलाया है। तब एक कार्यकर्ता ने धक्का मुक्की कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें