फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: छठवें दिन उदयपुर में इंटरनेट बहाल, सीकर में हिंदू समाज ने निकाला मौन जुलूस

Mon, 04 Jul 2022 01:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कन्हैयालाल हत्याकांड के छठवें दिन सोमवार को उदयपुर शहर पूरी तरह खुलेगा। प्रशासन ने उदयपुर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है।
विज्ञापन
कन्हैया लाल और दोनों आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्हैयालाल हत्याकांड के पांच दिन बाद सोमवार दोपहर 12 बजे से उदयपुर में इंटरनेट शुरू हो गई है। वहीं आज उदयपुर शहर पूरी तरह खुलेगा। प्रशासन ने उदयपुर में 12 घंटे तक कर्फ्यू में ढील दी है। जिसके बाद सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बाजार खुलेगा।

विज्ञापन

वहीं सीकर में हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों के आह्वान पर सोमवार को मौन जुलूस निकाला गया। लोहार्गल धाम के महंत अवधेशाचार्य और सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित भारी संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए। इसके मद्देनजर शहरी एरिया में रविवार शाम छह बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। बूंदी में भी आज बाजार बंद है। जयपुर में रविवार दोपहर से इंटरनेट शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। बाद में अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें