फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Desert Festival: डेजर्ट फेस्टिवल की शुरुआत, पहले दिन निकाली गई शोभायात्रा; यह कार्यक्रम होंगे

Thu, 22 Feb 2024 01:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि  इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल को लेकर स्वर्णनगरी जैसलमेर की भव्य सजावट की गई है। चौराहों की डेकोरेशन के साथ ऐतिहासिक स्थलों पर रंग बिरंगी रोशनी की गई है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल की शुरुआत गुरुवार को शोभायात्रा के साथ हुई। 8.30 बजे सोनार दुर्ग स्थित नगर आराध्य भगवान लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में आरती की गई। इसके बाद 9.30 बजे गड़ीसर झील से सोनार दुर्ग होते हुए पूनम सिंह स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली गई। जैसलमेर शहर में सजे धजे ऊंटों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि  इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल के लिए स्वर्णनगरी की भव्य सजावट की गई है। चौराहों की डेकोरेशन के साथ ऐतिहासिक स्थलों पर रंग बिरंगी रोशनी की गई है।

विज्ञापन


गड़ीसर झील से शुरू हुई शोभायात्रा में ऊंटों को सजाया गया। राजस्थानी संगीत पर कालबेलिया डांसर और राजस्थानी लोक कलाकारों ने राजस्थानी डांस की प्रस्तुति दी। शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए शोभायात्रा शहीद पूनम सिंह स्टेडियम पहुंची। पूनम सिंह स्टेडियम में सुबह 11 बजे आकाश में सुनहरे गुब्बारे छोड़ कर महोत्सव का आगाज किया गया।

ये रहेंगे कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे से विदेशी पर्यटकों एवं भारतीयों के लिए साफा बांधो प्रतियोगिता, मूमल महेन्द्रा, मूंछ प्रतियोगिता, मिस मूमल, मिसेज डेजर्ट और मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें देशी-विदेशी सैलानियों ने हिस्सा लिया।  दोपहर 2 बजे से आई लव जैसलमेर फाउंडेशन की ओर से डाइन विथ जैसलमेर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थानी फूड का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


शाम को होगी कल्चरल नाइट
शाम 6.30 बजे पूनमसिंह स्टेडियम में आइकन्स ऑफ जैसलमेर के सम्मान के तहत पद्मश्री अनवर खान बईया और पेपे खान को सम्मानित किया जाएगा। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक संस ऑफ द सोइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पदमश्री अनवर खान बईया, पेपे खान व मेरे राम आएंगे फेम स्वाति मिश्रा प्रस्तुतियां देंगे। बॉलीवुड सेलिब्रिटी मामे खान अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें