फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: कलेक्टर के निर्देश, बिजली फाल्ट को अधिकतम छह घंटे में करें ठीक, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था रहे दुरुस्त

Fri, 19 May 2023 08:29 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने तत्काल रिस्पॉन्स के लिए बिजली अधिकारियों को  पाबंद किया है। जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा कलेक्टर कक्ष में गुरुवार को आयोजित की गई मीटिंग के दौरान जिला कलेक्टर ने साफ शब्दों में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली सप्लाई में रुकावट नहीं आए। बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कलेक्टर ने कहा कि मौसम खराब होने की परिस्थितियों और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए समय पर लाइन में फॉल्ट दुरुस्त किया जाए। आमजन को असुविधा न हो, इसलिए अधिकारी के साथ कर्मचारी मोबाइल हमेशा चालू रखें, ताकि जरूरत के समय एक दूसरे से संपर्क हो सके।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने JVVNL अधीक्षण अभियंता को हर सप्ताह एक घंटे से अधिक विद्युत कट लगने की रिपोर्ट कारण सहित भिजवाने और मौसम खराब होने की स्थति से हुए फॉल्ट को अधिकतम छह घंटे में ठीक करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अनुसार प्रत्येक फेज के संबंधित अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या के लिए विद्युत प्रसारण और वितरण से संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए निर्देश भी दिए, जिसके चलते आमजन को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये अधिकारी रहे मौजूद...
बैठक में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा, एक्सईएन कैलाश चंद्र मीणा, एक्सईएन राम सिंह बलाई, एक्सईएन एम़एल़ नागर, एक्सईएन तेज सिंह, एक्सईएन एमके दायमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें