फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: 24 से लगाए जाएंगे महंगाई राहत कैंप, 40 स्थाई और हर वार्ड में 2 दिन अस्थाई कैंप लगेंगे

Wed, 19 Apr 2023 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर एक टोकन दिया जाएगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के निर्देश पर सवाई माधोपुर जिले में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में 24 अप्रैल से आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंप में स्थाई और अस्थाई कैंप लगाए जाएंगे। जिले में 40 स्थाई कैंप  लगाए जाएंगे। इन स्थाई कैंप  के लिए राजकीय अस्पतास, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट, पंचायत समिति , नगर पालिका और अन्य राजकीय या सार्वजनिक स्थल आदि का चयन किया गया है।

इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में 2 दिवसीय अस्थाई कैंप भी लगाए जाएंगे। एडीएम ने बताया कि महंगाई राहत कैंप के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर एक टोकन दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन शहरों और प्रशासन गांवों के संग अभियान की तरह ही एक ही जगह पर आमजन के सभी आवश्यक काम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


महंगाई राहत कैंप को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कैंप के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत दी जा सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें