फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के जवानों ने आतंकियों को किया ढेर! भारत-ओमान सेना का युद्धाभ्यास खत्म

Sat, 13 Aug 2022 02:04 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और ओमान के जवानों के बीच युद्धाभ्यास हुआ। इस अभ्यास को अल नजाह का नाम दिया गया है। इस दौरान कभी हेलिकॉप्टर की गड़गड़ाहट तो कभी तोपें गरज रही थीं।
विज्ञापन
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में गूंजी कभी हेलिकॉप्टर की गड़गड़ाहट तो कभी तोपें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के सीमावर्ती जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और ओमान की रॉयल आर्मी के जवानों के बीच  युद्धाभ्यास सम्पन्न हुआ। भारत और ओमान की सेनाओं के युद्धाभ्यास का आज अंतिम दिन था। इस अभ्यास को अल नजाह का नाम दिया गया है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को कभी हेलिकॉप्टर की गड़गड़ाहट तो कभी तोपें गरज रही थीं। इसके साथ ही कभी कभार बम ब्लास्ट की  आवाज। 
विज्ञापन


पिछले पंद्रह दिनों में भारत और ओमान की सेनाओं ने एक दूसरे से जो भी सीखा, उसका असल परिक्षण था। पहले भी भारत और ओमान की सेनाएं युद्धाभ्यास कर चुकी है। इन दोनों सेनाओं का तीसरा युद्धाभ्यास था, पूर्व में दो युद्धाभ्यास  ओमान में हो चुके हैं। जबकि भारत में भी एक पहले हो चुका है। एक पखवाड़े तक चले इस युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय जवानों ने अपने पास मौजूद अत्याधुनिक हथियारों की ओमान के जवानों को जानकारी दी। युद्धाभ्यास के अंतिम दिन दोनों सेनाओं के वीरो हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिए नीचे उतरे। जहां इंडो ओमान की सेनाओं ने संयुक्त रूप से एक मकान में छिपे आतंकियों का खात्मा किया। साथ ही आतंकियों के कब्जे से ग्रामीणों को मुक्त कराया गया। 

वहीं, दूसरे मकान में बंधक बनाए गए लोगों को भी आर्मी के जवानों ने रेस्क्यू किया। इस दौरान ब्रिगेडियर जितेश रेली ने कहा की भारतीय सेना के वीर जवानों और ओमान के सुल्तान की शाही सेना के जवानों ने संयुक्त युद्धाभ्यास कर अपना दमखम दिखाया है। उन्होंने कहा की ऐसे युद्धाभ्यासों से दो देशों की सेनाओं के सामने आ रही चुनौतियों से पार पाने में सफलता मिलती हैं। दोनों देशों की सैनाओ में आपसी समझ और सहयोग की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें