फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 10 नवंबर से इंडिया स्टोनमार्ट 2022 होगा शुरू,  देश-विदेश के 350 प्रदर्शक लेंगे हिस्सा

Wed, 02 Nov 2022 08:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

'इंडिया स्टोनमार्ट 2022', स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी। जिसमें प्राकृतिक पत्थरों, सहायक उत्पादों और सेवाओं की दुनिया को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन स्टोन इंडस्ट्री के विभिन्न हितधारकों जैसे घरेलू और विदेशी उत्पादकों, निर्यातकों, आयातकों और उपभोक्ताओं को एक साथ लाएगा।
 
विज्ञापन
India Stonemart 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया स्टोनमार्ट 22 का 11वां संस्करण 10 से 13 नवंबर तक जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के जयपुर एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोंस (सीडीओएस) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) सह-आयोजक है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) इसका प्रमुख प्रायोजक है। 

विज्ञापन


'इंडिया स्टोनमार्ट 2022', स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी। जिसमें प्राकृतिक पत्थरों, सहायक उत्पादों और सेवाओं की दुनिया को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन स्टोन इंडस्ट्री के विभिन्न हितधारकों जैसे घरेलू और विदेशी उत्पादकों, निर्यातकों, आयातकों और उपभोक्ताओं को एक साथ लाएगा। साथ ही खरीदारों, विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, आर्किटेक्ट्स, बिल्डरों, डेवलपर्स और कॉरपोरेट्स आदि एक छत के नीचे दिखेंगे। 

विज्ञापन


इंडिया स्टोनमार्ट 2022 विश्वभर के उपभोक्ताओं के बीच अपने उत्पादों, सेवाओं और ब्रांड छवि को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शकों को मंच प्रदान करेगा। साथ ही उनके व्यापार के दायरे और संभावनाओं को बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संबंध और नेटवर्किंग स्थापित करने का भी अवसर देगा। यह जानकारी राजस्थान उद्योग के एसीएस वीनू गुप्ता ने दी।

एसीएस ने बताया कि इंडिया स्टोनमार्ट में देश-विदेश के 350 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है। इसके अलावा गुजरात और ओडिशा के भी स्टेट पवेलियन होंगे। अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में तुर्की, ईरान और पुर्तगाल द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इटली और चीन से भी आयोजन में भागीदारी की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


पिछले संस्करणों की तरह एक ही छत के नीचे प्राकृतिक पत्थरों, क्वार्ट्ज पत्थर के स्लैब, खनन, प्रोसेसिंग मशीनरी, हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी, उपकरण और उपभोग्य वस्तुओं का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इंडिया स्टोनमार्ट 2022 में व्यापार प्रतिनिधिमंडल, देश और विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में ट्रेड विजिटर्स/ बायर्स के आने की उम्मीद है। अब तक 47 देशों के 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय आगंतुक पहले ही मार्ट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें