फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह वाही हुई जब एक साथ हुआ गेर, चरी, कालबेलियां और घूमर डांस

Mon, 27 Mar 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान दिवस पर प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान दिवस के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आगाज सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार से हुआ। कार्यक्रम में पहले दिन राजस्थान फेमस डांस में कलाकारों ने जहां अपनी कला का प्रदर्शन किया वहीं पुलिस के बैंड ने मधुर ध्वनियां बिखेर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्यपाल कल्याण सिंह थे। विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर तथा खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह मौजूद समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। 

कार्यक्रम की खासियत तीन सौ कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति रही। जाने माने निर्देशक और नाटककार भानु भारती के निर्देशन में हुई इस प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इस दौरान राजस्थान के फेसम गेर नृत्य, चरी नृत्य, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य समेत कई लोक नृत्यों को एक सूत्र में पिरोया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में आर्मी, एयरफोर्स और राजस्थान पुलिस बैंड की धुनों ने वाहवाही लूटी। इसके साथ ही राजस्थान दिवस की मशाल भी पहुंची। राजस्थान दिवस मैराथन के विजेताओं के द्वारा यह मशाल संभागीय मुख्यालयों से यहां तक पहुंची। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें