फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: जेल प्रहरियों का मैस बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी, सरकार पर समझौता अधूरा छोड़ने का आरोप

Fri, 23 Jun 2023 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

पुलिस के समान वेतन भत्ते देने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर पिछले दिनों सरकार ने आश्वस्त किया गया था। समझौता भी किया गया, लेकिन जेल प्रहरियों की मांग आज भी जस की तस है।
विज्ञापन
जेल प्रहरियों का मैस बहिष्कार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला कारागृह के जेल प्रहरी पुलिस के समान वेतन-भत्तों, सुविधाओं आदि मांगों को लेकर मैस का बहिष्कार कर शुक्रवार को तीसरे दिन भी धरने पर रहे। जेल प्रहरियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक मैस का बहिष्कार कर धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जेल प्रहरी मैस का बहिष्कार कर जिला कारागृह परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। जेल प्रहरियों ने कहा कि पुलिस के समान वेतन भत्ते देने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग 1998 से चली आ रही है। पिछले दिनों सरकार ने वेतन विसंगति को दूर करने के लिए आश्वस्त किया गया था। समझौता भी किया गया, लेकिन जेल प्रहरियों की मांग आज भी जस की तस है। इसके चलते जेल प्रहरियों ने अनिश्चितकाल तक  सांकेतिक रूप से मैस का बहिष्कार किया है।

सभी जेल प्रहरी अनुशासन में रहकर अपनी ड्यूटी निभाते हुए खाना नहीं खा रहे हैं। भूखे रहकर गांधीवादी तरीके से सीएम से अपना हक मांग रहे हैं। सभी जेल प्रहरियों ने प्रदेशभर में कारागृह पर ड्यूटी करने और गांधीवादी तरीके से अनशन करने का निर्णय लिया है। इसके चलते जेल प्रहरी 21 जून से लगातार अपनी मांगों को लेकर मैस का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जेल प्रहरियों ने बताया कि जब तक वेतन विसंगति दूर नहीं हो जाती, तब तक मैस बहिष्कार कर धरना अनिश्चिकाल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें