फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: पोकरण में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया

Wed, 08 Nov 2023 07:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

राजस्थान की पोकरण विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब इस सीट से 10 नेता चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
नेताओं के समर्थन में आए उम्मीदवार, नाम वापस लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस की आखिरी तारीख 9 नवंबर है। ऐसे में पार्टियों से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मनाने का सिलसिला जारी है।  पोकरण विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार तुलछाराम ने भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी में समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया। बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद तुलछाराम ने महंत को अपना समर्थन दिया। इस दौरान पोकरण क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 14 नामांकन दाखिल किए गए थे। जिसमें से 2 दावेदारों का नामांकन फॉर्म खारिज हो गया

विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी गोपाल परिहार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर 14 प्रत्याशियों ने अपने आवेदन पत्र जमा करवाए थे। मंगलवार को हुई छंटनी के दौरान लोक जन शक्ति पार्टी के साविर खां और अभिनव राजस्थान पार्टी के दोसे खां के नामांकन फार्म में गड़बड़ी होने के कारण उन्हें खारिज कर दिया। बाकी बचे 12 प्रत्याशियों में से निर्दलीय सालेह मोहम्मद ने कांग्रेस प्रत्याशी सालेह मोहम्मद के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भी स्वागत किया गया। इसके बाद पोकरण में अब 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें