फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: पोंख गांव में युवक ने तलवार से काटी भाई की गर्दन, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 25 Apr 2023 09:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

झुंझुनु जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे के गांव पोंख गांव में भाई ने भाई की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की चार टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनु जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे के गांव पोंख गांव में देर रात आपसी रंजिश के चलते भाई ने भाई की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। सीआई वीरसिंह गुर्जर ने बताया कि दो परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। एक दिन पूर्व भी दोनों परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शंकर मेघवाल था जो कि पोंख का रहने वाला था। मारने वाला उसी के ताऊ का लड़का किशोर है। जो घटना के बाद फरार हो गया। हत्या की इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और हत्या के आरोपी भाई की की जिले भर में तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें