फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार

Mon, 13 Jun 2022 07:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। परिजन तुरंत महिला को लेकर अस्पताल ले गए लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पत्नी की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ी गांव में रविवार को एक युवक ने कुल्हाड़ी से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में मामूली कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोतवाली थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि बरखेड़ी निवासी श्यामलाल मीणा गांव से दो किलोमीटर दूर अपने खेत पर ही मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। उसके तीन संतान भी हैं। यहां रविवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद पति श्यामलाल ने अपनी पत्नी कांताबाई (32) मीणा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 


परिवार के अन्य सदस्य तुरंत कांताबाई को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पति श्यामलाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें