फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: रेप के बाद भट्ठी में जलाने का मामला; आईजी ने कहा- शुरू के 15 दिन अहम, पुलिस को जांच में करें सहयोग

Sat, 05 Aug 2023 04:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार ने शनिवार को भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि जांच के लिए शुरुआती 15 दिन अहम हैं, ऐसे में पुलिस को जांच करने दी जाए।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करतीं पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाके में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्याकर शव कोयला भट्ठी में झोंकने मामले में एफएसएल की स्पेशल टीम साक्ष्य जुटाएगी। इस मामले में प्रतिदिन कोर्ट में सुनवाई हो यह प्रयास होगा, ताकि आरोपियों को शीघ्र सजा मिल सके। यह बात पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार ने शनिवार को भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

विज्ञापन


एएसआई और थाना प्रभारी निलंबित
आईजी ने कहा कि यह घटना काफी गंभीर है। इसकी प्रॉपर जांच और साक्ष्य के लिए जयपुर से एफएसएल की स्पेशल टीम को बुलाया गया है। यह टीम इस मामले में साक्ष्य जुटाएगी, ताकि दोषियों को सजा मिल सके। पुलिस लापरवाही के सवाल के जवाब में आईजी ने कहा कि अब तक की जांच में घटना वाले दिन डीओ ड्यूटी पर मौजूद एएसआई लियाकत व थाना प्रभारी खींवराज की लापरवाही सामने आई थी। इन दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

जांच के लिए शुरुआती 15 दिन अहम 
आईजी ने कहा कि इस गंभीर वारदात की सुनवाई डे-टू-डे हो और कातिलों को जल्द से जल्द सजा मिले, इसके लिए न्यायिक अधिकारियों से मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में करवाने के लिए मांग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच के लिए शुरुआती 15 दिन अहम हैं, ऐसे में पुलिस को जांच करने दी जाए। आईजी ने भीलवाड़ा में बढ़ रहे अपराधों के सवाल के जवाब में कहा कि बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए यहां रात गश्त बढ़ाई जाएगी साथ ही बीट व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा। प्रेस वार्ता में आईजी सहित पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू व एएसपी विमलसिंह नेहरा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें