खनन घूस खोरी मामले में अतिरिक्त मुख्य खनन सचिव अशोक सिंघवी सहित सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो दिन पहले खानन उद्यमी शेर खान, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्याम सुन्दर सिंघवी व धीरेन्द्र राजपूत को जेल भेजा गया था। अब सभी आरोपी जेल में हैं।
इस मामले में मजिस्ट्रेट के आवास पर अदालत लगाई गई। खनन घूस खोरी मामले में पांच आरोपियों अशोक सिंघवी, खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत, वरिष्ठ अभियंता पीआर आमेटा, बिचौलिए संजय सेठी व राशिद को पेश किया गया।
सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेजने का निर्णय सुनाया। इस बीच सिंघवी ने जमानत के लिए अर्जी लगा दी। इसकी सुनवाई 26 सितंबर को होगी।