फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS अफसर ने किया धर्म परिवर्तन, कबूला इस्लाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भेदभाव से नाराज राजस्थान के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उमराव सालोदिया ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। सालोदिया अनुसूचित जाति (एससी) से हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मौजूदा मुख्य सचिव सीएस राजन को तीन माह का सेवा विस्तार दिए जाने के खिलाफ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन भी कर दिया है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के चेयरमैन उमराव सालोदिया ने कहा है कि वह पिछले चार साल से अतिरिक्त मुख्य सचिव व आरएसआरटीसी के चेयरमैन हैं और मुख्य सचिव पद के लिए सक्षम हैं लेकिन वर्तमान मुख्य सचिव को राज्य सरकार की ओर से तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।

ऐसे में वह एक जूनियर के तहत काम नहीं कर सकते। दरअसल अगर राजन बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो जाते तो वरिष्ठता के आधार पर सालोदिया ही मुख्य सचिव बनते।

उन्होंने कहा, ‘अब मुझे उमराव खान बुलाया जाएगा। मैंने ‘कलमा’ पढ़ने के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है लेकिन मेरे परिवार के सदस्यों ने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन


एक हिंदू और एससी सदस्य होने के नाते मैं हमेशा पीड़ित रहा।’ सालोदिया के अनुसार एससी सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी कैडर के कारण उन्हें मुख्य सचिव के रूप में काम करने का मौका दिया जाना चाहिए था।

वह अपने आप को पीड़ित महसूस कर रहे हैं, इसीलिए उन्होंने राज्य सरकार को वीआरएस के लिए तीन महीने का नोटिस दे दिया है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग के अधिकारियों का कहना था कि उन्हें मामले के बारे में टीवी से जानकारी मिली है। उनके यहां अभी तक कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन

सरकार ने आरोप को नकारा

राजस्थान सरकार ने उमराव सालोदिया के इस आरोप को नकार दिया है कि एससी होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया गया है। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौर ने कहा कि राजे सरकार ने कभी किसी को प्रताड़ित नहीं किया।

सालोदिया ने सार्वजनिक रूप से सरकार की आलोचना कर सेवा नियमों का उल्लंघन किया है। उनके आरोप आधारहीन हैं। इस तरह के संकेत हैं कि सरकार सालोदिया के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

प्रताड़ित करने के लिए झूठा मुकदमा
सालोदिया ने कहा कि एक सेवानिवृत्त जिलाधिकारी नानगराम शर्मा ने प्रताड़ित करने के लिए उनके खिलाफ झूठा मुकदमा करवाया। मुकदमे में कुछ नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने शर्मा के खिलाफ गांधीनगर थाने में एफआईआर करवाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सालोदिया ने कहा कि उन्हें एक दलित अधिकारी होने के कारण बेवजह प्रताड़ित किया गया।

कौन हैं उमराव सालोदिया
उमराव सालोदिया 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मौजूदा समय में राजीव महर्षि और सीएस राजन के बाद वह वरिष्ठता क्रम में ऊपर हैं। मार्च में अगर राजन रिटायर होते हैं, तो सालोदिया सबसे वरिष्ठ अफसर होंगे। उन्हें जून 2016 में रिटायर होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें