फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में बनेगा आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब, 19 जिलों में सड़क निर्माण के लिए 232 करोड़ मंजूर

Fri, 08 Sep 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 जिलों में सड़क निर्माण के 139 कार्यों के लिए 232.10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। सीएम ने बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना के लिए 52.26 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 19 जिलों में सड़क निर्माण के 139 कार्यों के लिए 232.10 करोड़ रुपए सीएम अशोक गहलोत ने मंजूर किए हैं। इस राशि से बाड़मेर, जयपुर और भरतपुर में 21-21, जैसलमेर में 20, नागौर में 12, झुंझुनूं, चूरू, जोधपुर और हनुमानगढ़ में 6-6, चित्तौड़गढ़ में 5, कोटा में 4, पाली में 3, अलवर में 2 , टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अजमेर जिले में 1-1 सड़क का निर्माण होगा।  गहलोत की इस स्वीकृति से प्रदेश में सड़क तंत्र मजबूत होगा और आमजन का आवागमन आसान होगा। 

विज्ञापन


बीकानेर में होगी आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना
सीएम ने बीकानेर में बनने वाले आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब के लिए 52.26 करोड़ रुपए का प्रस्ताव अप्रूव किया है। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री ने बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की बनाने को मंजूरी प्रदान दी है। प्रस्ताव के अनुसार, आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब का निर्माण जोधपुर के फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय, जयपुर के भामाशाह डेटा सेंटर और ई-गवर्नेंस सेंटर बिल्डिंग की तर्ज पर किया जाएगा।

आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब का निर्माण कार्य सूचना प्रौद्यागिकी और संचार विभाग की ओर से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से क्षेत्र के युवाओं और स्टूडेंट्स को स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा और स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार भी क्रिएट हो सकेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें