फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी के पीहर जाने से गुस्सा हो गया पति, फांसी लगाकर दी जान

Sun, 22 May 2022 05:33 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के नीमकाथाने में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना अंतर्गत बिहारीपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पत्नी के पीहर जाने से नाराज था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिहारीपुर निवासी रामावतार ने शनिवार शाम लगभग सात बजे अपने घर में फांसी लगा ली। उसके वृद्ध पिता ने बेटे को फांसी पर झूलता देखा तो लोगों को सूचना दी। वहीं मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डाबला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि रामोवतर अपनी पत्नी को पीहर से लाने के लिए गया था। पत्नी पीहर से नहीं लौटी तो वह गुस्सा हो गया और फांसी लगा ली। मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें