फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, दो साल के मासूम की मौत

Sun, 29 May 2022 06:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटियों के साथ विषैला पदार्थ खा लिया। वहीं गंभीर हालत में पिता और दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले में एक पिता ने अपनी तीन पुत्रियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पिता और दो बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला भिंडर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पति देवीलाल का पत्नी रेखा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पत्नी अपने पीहर गई हुई थी। इस दौरान पति ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ विषैला पदार्थ खा लिया। जिससे दो साल की झेलकी ने दम तोड़ दिया। वहीं पांच साल की कुमकुम और किरण को पिता के साथ एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


वहीं पत्नी को अस्पताल से इस पूरे मामले की सूचना मिली। आनन-फानन में महिला अस्पताल पहुंची। जिसके बाद रेखा ने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें