फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: विशाल नव मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम कल; प्रधानमंत्री युवाओं को वर्चुअली बताएंगे मतदान की ताकत

Mon, 28 Aug 2023 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

नव मतदाताओं को पहला मतदान राष्ट्र, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नाम डालने के लिये करेंगे आह्वान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रधानमंत्री को भी निमंत्रण दिया गया है, कैलाश खेर की देशभक्ति गीतों की होंगी प्रस्तुतियां।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देश अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के संसदीय क्षेत्र के युवा नव मतदाताओं का विशाल अभिनंदन कार्यक्रम 29 अगस्त 2023 मंगलवार को सायं 6 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम के लिये संसदीय क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख युवा मतदाताओं को घर-घर जाकर आमंत्रण संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गए व उनकी व्यक्तिगत मनुहार भी की गई। कार्यक्रम में चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का प्रदर्शन भी दिखाया जाएगा। इस दौरान रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उपस्थित बहिनों से राखी बंधवाएंगे।

इस कार्यक्रम में आस पास के जिलों के युवाओं भी पहुंचेंगे। चितौडगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस विशाल कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए उत्साह परिपूर्ण होकर जोर शोर से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में हजारों युवाओं को एक साथ पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी नव मतदाताओं को सम्बोधित कर पहला मतदान राष्ट्र के नाम, भाजपा के नाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर डालने के लिये युवाओं से आह्वान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें