फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: हिस्ट्रीशीटर गब्बर गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो कारतूस जब्त, कई थानों में केस हैं दर्ज

Mon, 12 Jun 2023 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली पुलिस ने कुख्यात बदमाश गब्बर मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है। अन्य वारदात को लेकर पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली की सदर थाना पुलिस ने देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गब्बर मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। करौली सदर थाना अधिकारी कृपाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार जैफ के निर्देशन में उपाधीक्षक अनुज शुभम के सुपर विजन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


करौली सदर थाना पुलिस को गश्त के दौरान सोनपुरा पुल के पास नदी की ओर से बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आता एक व्यक्ति दिखाई दिया। युवक पुलिस जीप को देखकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। पूछताद में उसने अपना नाम गब्बर मीणा पुत्र हंसराम (19) निवासी पाटौरन बताया। 

तलाशी में युवक के पास एक देसी कट्टा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।  साथ ही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में 9 केस दर्ज हैं। पुलिस की टीम वारदात को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें