फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: भागने के प्रयास में सिपाही की पिस्टल छीनकर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Fri, 24 Mar 2023 01:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शेरूणा थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर को बीकानेर लेकर आ रही जेएनवीसी थाना पुलिस से आरोपी ने पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कस्टडी से भागने की फिराक में एक हिस्ट्रीशीटर ने सिपाही की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पिस्टर दिखाकर भागने की कोशिश करने लगा। तभी टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार जेएनवीसी थाना इलाके के हिस्ट्रीशीटर दीपेंद्र उर्फ दीपू ने भागने के प्रयास में फायरिंग की। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी भी जवान को गोली नहीं लगी है। पुलिस फायरिंग करते हुए भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। हालांकि पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

दीपेंद्र उर्फ दीपू पर मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी दीपेंद्र को पुलिस शेरूणा थाना क्षेत्र से लेकर बीकानेर आ रही थी। इस दौरान दीपेंद्र ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश में फायरिंग की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी दीपेंद्र को सरेंडर के लिए बोलो लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दीपेंद्र के दाएं पैर में गोली लगी है। फिलहाल दीपेंद्र को पीबीएम के ट्रामा सेंटर के रेड लाइट एरिया में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात आईजी ओमप्रकाश और एस पी तेजस्विनी गौतम भी ट्रामा सेंटर पहुंचे, घटना की जानकारी ली है। घटना के बाद ट्रामा सेंटर में सुरक्षा की दृष्टि से हथियार बंद पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें