फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद

Thu, 06 Oct 2022 08:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जयपुर में पहले से 12 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की लखनपुर पुलिस ने एक होटल पर झगड़ा करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया युवक संजीव उर्फ टिचू जाट पुत्र छत्रपाल सिंह (32) मूलतः हलैना का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर के मुहाना थाना इलाके में रहता है। आरोपी युवक थाना हलैना का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है, जिसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात डेहरा मोड़ चौकी प्रभारी एएसआई रामसहाय को मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे स्थित अंजली होटल पर एक युवक झगड़ा कर मारने की धमकी दे रहा है। उसके पास अवैध भी हथियार है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा, जिसका पीछा कर टीम ने पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम संजीव उर्फ टिचू बताया। उसकी तलाशी में पुलिस को एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। इस पर आरोपी युवक को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। हिस्ट्रीशीटर युवक के विरुद्ध जयपुर में ज्योति नगर, सांगानेर, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, प्रताप नगर व शिवदासपुरा में 9 और भरतपुर के सेवर, नदबई हलैना व लखनपुर में 6 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें