फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हिस्ट्रीशीटर अख्तर मिर्जा की दिनदहाड़े हत्या, अवैध खनन के विवाद में बेटे के सामने ही मारी गोली

Sun, 18 Dec 2022 08:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

अख्तर मिर्जा के परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, शव नहीं उठाएंगे। वहीं मिर्जा ने कुछ समय पहले जान को खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले के मिर्जापुर में हिस्ट्रीशीटर अख्तर मिर्जा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अवैध खनन को लेकर चल रहे विवाद में हिस्ट्रीशीटर अख्तर मिर्जा को गोली मारी गई। वारदात के बाद मिर्जापुर और चहेड़िया गांव के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

अख्तर मिर्जा खेत पर मौजूद मजदूर और पारिवारिक सदस्यों को खाना देने आया था। उसके साथ में 17 साल का बेटा भी था। इसी दौरान मिर्जापुर और चहेड़िया के बीच उसपर कुछ लोगों ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने बेटे के सामने ही अख्तर मिर्जा को मौत के घाट उतार दिया। हिस्ट्रीशीटर मिर्जा की हत्या के बाद मिर्जापुर और चहेड़िया गांव के आसपास भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है । पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

आरोपियों की जा रही पहचान-एसपी
बारां एसपी कल्याणमल मीणा ने बताया कि शव को मिर्जापुर के अस्पताल में रखवाया गया है। पुरानी रंजिश के चलते ही इस वारदात अंजाम दिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी को डिटेन करने के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने शव उठाने से किया इंकार
मृतक अख्तर मिर्जा के परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक शव नहीं उठाएंगे। इसके साथ ही परिजनों का कहना है कि अख्तर मिर्जा के शरीर पर 4 से 5 गोलियों के निशान हैं। 


अख्तर मिर्जा ने लोगों पर कर दी थी फायरिंग
बता दें कि साल 2018 में हिस्ट्रीशीटर अख्तर मिर्जा और उसके भाई ने आधा दर्जन लोगों पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में अख्तर मिर्जा और उसके परिजनों को सजा भी हुई थी। जिसके बाद ही अख्तर मिर्जा ने चहेड़िया गांव छोड़ दिया। वह अपने परिवार के साथ सांगोद रहने लगा था। इसी तरह की वारदात 2019 में भी हुई थी। अख्तर मिर्जा का अवैध खनन करने को लेकर विवाद भी चल रहा था। इस संबंध में अख्तर मिर्जा ने कुछ समय पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें