फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को  मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के नीमकाथाना कोतवाली थाना इलाके के नयाबास रोड पर एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नयाबास का रहने वाले प्रदीप मीणा दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव नयाबास आया था। 

रविवार शाम को वह किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रदीप मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे नीमकाथाना जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज
थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। हादसे के बाद वह पिकअप छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें