फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, एक युवक की मौके पर मौत, 14 घायल 

Tue, 14 Jun 2022 03:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। बस में सवार 15 यात्री सालासर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 यात्री घायल भी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा नेछवा थाना इलाके में हुआ। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली से सालासर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि तेज गति में होने के कारण बस पेड़ से टकराने के बाद भी काफी दूर तक घसिटती हुई चली गई। जिससे दिल्ली के नोर्थ घोंडा निवासी ऋषभ पुत्र अशोक कुमार गुप्ता की मौत हो गई और अन्य 14 यात्री घायल हो गए।  

हादसा सुबह पांच बजे हुआ। इस कारण मौके पर कोई नहीं था, लेकिन लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को सालासर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें सीकर और गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सभी यात्री खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें