जिले के गांव की रोही में कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपए की हीरोइन बरामद की है। एसपी गौरव यादव के अनुसार श्रीकरनपुर के सुपरविजन में कार्रवाई की गई है। इस मामले में गगनदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हीरोइन बरामद की गई।
इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपए कीमत आंकी जा रही है। एसपी यादव के अनुसार उक्त मादक पदार्थ प्रथम दृष्टया पाकिस्तान से तस्करी होना बताया जा रहा है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी कई बार मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास किया जा चुके हैं, जिसे बीएसएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए असफल कर दिया। बहरहाल इस मामले में शामिल अन्य संदिग्ध लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।