फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी का डबल अटैक, दिन के साथ रातें भी तपने लगीं; 12 जिलों में हीटवेव अलर्ट

Tue, 19 May 2026 07:05 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ रहा है। कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि जल संकट भी गहराने लगा है।

विज्ञापन
हैंडपंप की मरम्मत करते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान में गर्मी का असर अब और तेज हो गया है। दिन के साथ रातों में भी तापमान बढ़ने से लोगों को राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ और पिलानी सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सीकर और उदयपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में हीटवेव का असर सबसे अधिक रहेगा। वहीं पूर्वी राजस्थान के करौली, दौसा और अलवर में भी तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की संभावना है। कोटा संभाग के कुछ जिलों के लिए अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढें- Rajasthan Assembly: विधानसभा कार्यक्रम में राज्यपाल के सियासी तंज, टीकाराम जूली को लेकर कही मजाकिया बात

राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का चौथा मौका है जब जयपुर का पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंचा। उदयपुर में भी डबोक मौसम केंद्र पर तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है।

पानी का संकट भी गहराया

भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में पेयजल संकट भी गंभीर होता जा रहा है। प्रदेश के 315 में से 205 शहर और कस्बे जल संकट से जूझ रहे हैं। 30 शहरों में तीन दिन और 24 शहरों में चार दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है। जयपुर और अजमेर जैसे बड़े शहरों में भी टेल एंड क्षेत्रों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा।

स्थिति से निपटने के लिए जलदाय विभाग ने 575 टीमें तैनात की हैं और प्रत्येक जिला कलेक्टर को एक करोड़ रुपये का इमरजेंसी बजट उपलब्ध कराया गया है।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना रह सकता है। कई जिलों में रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें