फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, दो बागी विधायकों को नोटिस

Sun, 26 Jul 2020 02:59 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों के खिलाफ स्पीकर सीपी जोशी कार्यवाही पर रोक लगाने के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ सोमवार सुबह 11 बजे सुनवाई करेगी। मामले को शनिवार को सूचीबद्ध कर लिया गया। अपनी याचिका में जोशी ने हाईकोर्ट के आदेश को गैरकानूनी करार दिया है। हाईकोर्ट ने अयोग्यता की नोटिस पर यथास्थिति बरकरार रखने का शुक्रवार को आदेश दिया था।
विज्ञापन


दो बागी विधायकों विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा को नोटिस

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को कांग्रेस के दो बागी विधायकों विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा को नोटिस जारी किया है। बीते हफ्ते ही कांग्रेस ने शर्मा और सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था और दोनों को अशोक गहलोत सरकार गिराने की साजिश रचने के लिए कारण बताओ नोटिस थमाया था। हालांकि, शर्मा ने इन आरोपों से इनकार किया है। इस बीच, राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने तनवीर सिंह, बलवंत सिंह, दिग्विजय राज सिंह, और कर्णी सिंह को भी विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें