फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः सामूहिक दुष्कर्म से आहत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 25 Jul 2020 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

राजस्थान के चुरू जिले में 18 साल की एक युवती ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तीन आरोपियों ने शुक्रवार रात पीड़िता का उसके घर से अपहरण कर लिया था तथा वे उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना हमीरवास पुलिस थाने की है।

घटना के बाद युवती अपने दादा के घर गयी और वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शनिवार सुबह सामने आया। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश, दयाराम एवं विकास को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें