फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी परिवार के पांच लोगों की  तबीयत, नामकरण संस्कार के कार्यक्रम में खाया था खाना

Sun, 23 Jul 2023 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रिश्तेदार के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने गए परिवार के पांच लोगों की फूड पॉइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मरीजों का आरबीएम अस्पताल में चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके के रहने वाले 5 लोगों की फूड पॉइजनिंग से तबियत बिगड़ गई। जिन्हें गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी बच्ची के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए मथुरा गए थे। जहां, तबियत खराब होने पर सभी को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


हाऊसिंग बोर्ड के रहने वाली कमलेश का परिवार अपनी भतीजी के नामकरण के लिए मथुरा गए हुए थे। शनिवार देर शाम सभी लोगों ने खाना खाया। जिसके बाद सभी की तबियत खराब होने लगी। कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों की भी तबियत खराब हुई। जिसके बाद सभी को मथुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  कमलेश के परिवार को फायदा नहीं मिलने पर वे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे। देर रात पांचों लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें