उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रिश्तेदार के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने गए परिवार के पांच लोगों की फूड पॉइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके के रहने वाले 5 लोगों की फूड पॉइजनिंग से तबियत बिगड़ गई। जिन्हें गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी बच्ची के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए मथुरा गए थे। जहां, तबियत खराब होने पर सभी को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हाऊसिंग बोर्ड के रहने वाली कमलेश का परिवार अपनी भतीजी के नामकरण के लिए मथुरा गए हुए थे। शनिवार देर शाम सभी लोगों ने खाना खाया। जिसके बाद सभी की तबियत खराब होने लगी। कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों की भी तबियत खराब हुई। जिसके बाद सभी को मथुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कमलेश के परिवार को फायदा नहीं मिलने पर वे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे। देर रात पांचों लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।