फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हनुमानगढ़ में ऑल्टो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, तीन युवकों की मौत; एक घायल

Tue, 17 Jun 2025 06:36 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रोशनी के कारण अल्टो कार चालक को आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दी, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा कैंचियां चौकी के पास नेशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार अल्टो कार सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने गंगानगर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, ट्रैक्टर से एक व्यक्ति उछलकर नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  कॉलेज के प्राचार्य पर टिफिन में नॉनवेज लाना का आरोप, छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन; कही ये बात

मृतकों की पहचान विजय मेघवाल (23 वर्ष) निवासी डूंगरसिंहपुरा, रमेश कुमार (20 वर्ष) निवासी डूंगरसिंहपुरा और राजकुमार स्वामी (25 वर्ष) निवासी 25 एनपी मुकलावा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कैंचियां चौकी प्रभारी कमलजीत मान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रोशनी के कारण अल्टो कार चालक को आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दी, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें