फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'सर, शादी करवा दो,' विकास शिविर में युवक ने की अनोखी फरियाद, कहा-अकेले नहीं संभलती जिम्मेदारी

Thu, 25 Sep 2025 01:47 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ के नोहर क्षेत्र के विकास शिविर में श्रवण कुमार नामक युवक ने अधिकारी को शादी कराने के लिए आवेदन दिया। उसने इसे अपनी व्यक्तिगत चाहत नहीं बल्कि माता-पिता की सेवा और जिम्मेदारी से जोड़ा।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ के विकास शिविर में युवक की अनोखी फरियाद वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर क्षेत्र में आयोजित विकास शिविर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। चक 22 एनटीआर के 33 वर्षीय श्रवण कुमार ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी को एक अनोखा प्रार्थना पत्र सौंपा। उसमें लिखा था, 'सर, मेरी शादी करवा दो। मैं अकेला हूँ और अपने वृद्ध माता-पिता की सही ढंग से देखभाल नहीं कर पा रहा।'

विज्ञापन


आमतौर पर ऐसे शिविरों में ग्रामीण बिजली, पानी, सड़क, पेंशन और पट्टे से जुड़े आवेदन देते हैं। लेकिन श्रवण का आवेदन अलग था। उसने शादी को व्यक्तिगत चाहत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी बताया। श्रवण ने कहा कि मजदूरी कर अकेले परिवार की जिम्मेदारी निभाना कठिन है। यदि पत्नी होगी तो माता-पिता की सेवा में साथ मिलेगा।

यह आवेदन मिलते ही शिविर का माहौल बदल गया। अधिकारी और कर्मचारी पहले चौंके, फिर मुस्कुराने लगे। गांव वालों के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर आवेदन वायरल होते ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने इसे श्रवण की ईमानदार फरियाद कहा, तो कुछ ने मजाक में लिखा , “अब सरकार को शादियां भी करवानी होंगी।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बच्चे मन के सच्चे: शिक्षा मंत्री के सामने विद्यार्थियों ने खोली MDM की पोल, अध्यापक करते रहे चुप रहने के इशारे
विज्ञापन


हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब युवाओं ने प्रशासन से शादी की फरियाद की हो। पहले भी ऐसे आवेदन आए हैं, लेकिन श्रवण की अपील में माता-पिता की सेवा और जीवन की कठिनाइयों का भाव साफ झलकता है। गांव में लोग उत्सुक हैं कि अधिकारी इस पर क्या कदम उठाएंगे। फिलहाल, श्रवण का यह अनोखा आवेदन पूरे क्षेत्र और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें