फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

Wed, 20 Mar 2024 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम ले जा रहे तस्कर को हिरासत में लिया है। तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया अफीम तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 1 किलो अफीम ले जाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी लालबहादुर ने बताया कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए रेंज स्तर पर आईजी बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर NDPS एक्ट के तहत डीएसटी टीम की मदद से पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सदर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएसटी टीम की मदद से पुलिस ने डबली राठान से पीलीबंगा रोड पर पैदल जा रहे व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो अफीम बरामद की गई। 

पुलिस ने अफीम जब्त कर तस्कर इलाई बक्श (59) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी से सप्लाई को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें