फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां पूरीं, राहत और बचाव कार्यों को लेकर होगा अभ्यास

Wed, 07 May 2025 12:25 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात में त्वरित प्रतिक्रिया, नागरिकों की सुरक्षा, राहत और बचाव कार्यों की दक्षता का मूल्यांकन करना है। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की टीमें भाग लेंगी। 
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में मॉक ड्रिल की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़-भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए हनुमानगढ़ जिले में जिला प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में एक व्यापक मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू की गई हैं। इसमें विभिन्न प्रशासनिक, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में अलर्ट, सीमा इलाके सील, स्कूल बंद; घरों में रहने के निर्देश

एसडीआरएफ की टीम ने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वस्तुओं का प्रशिक्षण भी किया गया। बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालातों में आम जनता की सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का मूल्यांकन करना है। कल मॉक ड्रिल के समय मौके पर जिला कलेक्टर काना राम, एसपी अरशद अली, एसडीआरएफ, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद, अग्निशमन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: अशोक गहलोत बोले- सेना और भारत सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस, 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

मॉक ड्रिल के दौरान युद्ध की स्थिति में आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत शिविर स्थापित करने, घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता देने और संचार व्यवस्था बनाए रखने जैसे विभिन्न परिदृश्यों पर अभ्यास किया जाएगा। जिला कलेक्टर काना राम ने सभी विभागों को निर्देश दिए है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें