हनुमानगढ़ में शुक्रवार को हरि शंकर ने पुलिस अधीक्षक का पद संभाला। वे हनुमानगढ़ के 33वें पुलिस अधीक्षक हैं। पहले यहां अरशद अली पुलिस अधीक्षक थे, जिन्हें हाल ही में सरकार ने एपीओ कर दिया है। राजस्थान सरकार ने 20 मई को हरि शंकर का बालोतरा से हनुमानगढ़ स्थानांतरण किया था।

विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर, नीलम चौधरी, राज कंवर, मीनाक्षी, रणवीर साईं और अन्य थाना प्रभारियों ने नए एसपी हरि शंकर का स्वागत किया। उन्होंने बुके भेंट किए और फिर एसपी ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद हरि शंकर ने अधिकारियों की बैठक ली और जिले की समस्याओं पर चर्चा की। फिर उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
जानें कौन हैं हरि शंकर?
हरि शंकर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बी.ए. की डिग्री ली है। 2 दिसंबर 2019 को उन्होंने हैदराबाद की पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पूरी कर पुलिस सेवा शुरू की। उन्होंने जयपुर, बीकानेर, सांचौर और बालोतरा जैसे कई जगहों पर जिम्मेदार पद संभाले हैं। उन्होंने पुणे में भी स्पेशल कोर्स किया है।
हरि शंकर को तेज और अनुशासित अधिकारी माना जाता है। बालोतरा में रहते हुए उन्होंने अपराध कम करने और पुलिस व्यवस्था सुधारने में अच्छा काम किया। अब उनका काम होगा हनुमानगढ़ में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और पुलिस तंत्र को और बेहतर बनाना।