फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: हनुमानगढ़ में किसानों को मिली बड़ी राहत, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद उनकी जमीन नहीं होगी नीलाम

Tue, 21 May 2024 03:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

राजस्थान राज्य सहकार बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर सहकारी बैंकों की ओर से कर्ज वसूली की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कर्ज वसूली में किसानों को राहत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सहकारी बैंकों के डिफाल्टर किसानों की जमीन नीलाम नहीं होगी। राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों की कर्ज वसूली प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए किसानों की जमीन की नीलामी भी रोक दी है। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान राज्य सहकार बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर सहकारी बैंकों की ओर से कर्ज वसूली की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सरकार के ध्यान में लाए बिना इस तरह की कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई है।

विज्ञापन


हनुमानगढ़ में नीलामी के मिले थे नोटिस  
सहकारी भूमि विकास बैंक ने हनुमानगढ़ जिले के 20 लोगों की जमीन नीलाम करने के नोटिस जारी किए थे। हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक ने इसकी सार्वजनिक सूचना जारी कर नीलामी के लिए तीन जून की तारीख तय की थी। इनमें सबसे अधिक रावतसर तहसील के किसान हैं। इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा था। इसके बाद भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का बयान आया कि किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी। 

तीन जून से लेकर 24 जून तक नीलामी की थी डेट 
हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड रावतसर, पीलीबंगा, टिब्बी, पल्लू और हनुमानगढ़ तहसील में कुल 20 किसानों की भूमि तीन जून से लेकर 24 जून तक नीलाम करने की घोषण की थी। ये नीलामी ऋण नहीं चुकाने पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें