हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र ने बताया कि स्थाई वारंटी सपिन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा मारपीट के प्रकरण में दो साल से फरार चल रहा था।
थाने के हेड कॉन्स्टेबल जसवंत के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत स्थाई वारंटी सपिन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा (28) पुत्र जगजीत सिंह जटसिख निवासी वार्ड 8, गांव नाथवाना पीएस संगरिया को गिरफ्तार किया। सपिन्द्र सिंह संगरिया पुलिस थाने में भी स्थाई वारंट में वांछित चल रहा है। इस संबंध में मेल एवं टेलीफोन के जरिए संगरिया पुलिस थाना में सूचना भिजवाई गई है। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल जसंवत सिंह व कॉन्स्टेबल विष्णु शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।