फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: जिला कारागृह में गुटखा और सिगरेट की सप्लाई, कैदियों से पहले गार्ड के हाथ लगा पाउच, मामला दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 08:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

अज्ञात के खिलाफ कारागार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। कारागृह की दीवार के ऊपर से प्रतिबंधित सामग्री फेंकी गई थी, जो गार्ड के हाथ लग गई। 
विज्ञापन
हनुमानगढ़ जिला कारागृह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिला कारागृह परिसर में दीवार के ऊपर से प्रतिबंधित सामग्री फेंकने का मामला सामने आया है। जो बंदियों से पहले रात्रि को गश्त कर रहे गार्ड के हाथ लग गई। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला कारागृह प्रहरी साक्षी (26) पुत्री चिमनलाल निवासी डबलीकलां पीएस तलवाड़ा झील ने जिला कारागृह के अधीक्षक योगेश कुमार तेजी ने पत्र पेश करते हुए बताया कि शनिवार-रविवार की रात्रि करीब 2 बजे जेल में गार्ड की ओर से गश्त की जा रही थी। उसी दौरान जेल के वार्ड एक की बैरक नम्बर दो के पीछे गैलरी में काले रंग का एक पैकेट मिला। इस पैकेट के अंदर तंबाकू गणेश छाप जर्दा के 10 पाउच, तानसेन गुटखा के पन्द्रह पाउच व सिगरेट के चार पैकेट व एक लाइटर था। 

ये निषिद्ध सामग्री अज्ञात व्यक्ति की ओर से बंदियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाहरी रोड से कारागृह के अंदर फेंकी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 42 कारागार (राजस्थान संशोधन) अधिनियम 2015 के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को तफ्तीश एएसआई कृष्णलाल सउनि के सुपुर्द की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें