फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: पीलीबंगा में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर की फायरिंग, छर्रे लगने से दो घायल

Mon, 27 Jan 2025 10:24 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर गोली चलने की घटना सामने आई है। पीड़ित राजेन्द्र स्वामी पर आरोपी अमन ने देसी कट्टे से फायरिंग की, लेकिन राजेन्द्र झुककर बच गया। फायरिंग के छर्रे से पास खड़े भीमसेन और मुकेश घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस थाना पीलीबंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर गोली चलने की घटना सामने आई है। फायरिंग के दौरान पीड़ित ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई, लेकिन छर्रे की चोट से पास खड़े युवक भीमसेन और मुकेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पीलीबंगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी अमन को डिटेन किया।

विज्ञापन


पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि उसने श्रवण नामक व्यक्ति को 6 मई 2024 को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। श्रवण ट्रैक्टर की किश्त भरने के लिए रुपए उधार ले गया था। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए। 25 जनवरी को राजेन्द्र ने श्रवण के बेटे रमन को रास्ते में रोककर बातचीत की। इस दौरान रमन ने अपने बड़े भाई अमन को बुलाया। अमन ने वहां पहुंचते ही गुस्से में आकर जेब से देसी कट्टा निकाला और राजेन्द्र पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। फायरिंग के दौरान राजेन्द्र नीचे झुककर बच गया, लेकिन छर्रे की चोट से पास खड़े भीमसेन और मुकेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी अमन को डिटेन कर लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अमन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी ने आरोपी से जान-माल का खतरा जताते हुए न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें