फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: डबलीराठान में आबकारी दल पर हमला, चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी

Fri, 22 Nov 2024 07:08 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी बूटा सिंह और उसके साथी को पकड़ने में नाकाम रही है। मामला डबली चौकी प्रभारी एएसआई विजय सिंह के अधीन था, जिन्हें अब लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना हनुमानगढ़ सदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा के गांव डबलीराठान रोही में पांच दिन पहले शराब पकड़ने के लिए नाकाबंदी के दौरान आबकारी दल पर हमला कर एक कांस्टेबल को घायल करने के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। चार दिन बाद भी सदर पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। यह स्थिति तब है, जब इससे पहले भी कई बार आबकारी दल पर हमले हो चुके हैं और अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन


गत 18 नवंबर को आबकारी प्रहराधिकारी विनोद कुमार ने सदर पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 15 नवंबर की रात्रि करीब 8 बजे कार्रवाई के लिए आबकारी दल मक्कासर व डबलीराठान के लिए रवाना हुआ। इस दौरान रंगोली होटल के पास सिपाही रमेश कुमार और रोहिताश नाकाबंदी कर रहे थे कि तभी बूटा सिंह पुत्र गोविंद सिंह रायसिख वार्ड 8 डबली बास मौलवी और एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट की और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। इससे सिपाही रमेश कुमार हाथ और पैरों में चोटे आईं।

बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच डबली चौकी प्रभारी एएसआई विजय सिंह को सौंपी गई थी, जिनको गत दिवस लाइन में भेज दिया गया। वहीं, डबली चौकी का प्रभार एएसआई कुलदीप मीणा को सौंपा गया है। थानाप्रभारी अजय गिरधर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे जयपुर में परीक्षा देने के लिए आए हुए हैं। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले टाउन थानाक्षेत्र के गांव गंगागढ़ में कई बार आबकारी दल पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। गत वर्ष आबकारी दल पर फायर भी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें