फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: जिले में हवा का स्तर खराब, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, आमजन को सावधानी बरतने की सलाह

Fri, 22 Nov 2024 06:56 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ जिले में हवा का स्तर लगातार खराब हो रहा है, जिससे आमजन को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि वायु प्रदूषण प्राकृतिक और मानव निर्मित गतिविधियों से बढ़ा है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में खराब हुआ एयर क्वालिटी इंडेक्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिलेभर में लगातार हवा का स्तर खराब होने के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा समस्त चिकित्सा संस्थानों पर चिकित्सा व्यवस्था मुहैय्या करवाने, दवाइयां का इन्तजाम रखने एवं आमजन को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले में हवा के स्तर लगातार खराब हो रहा है। हवा का स्तर प्राकृतिक एवं मानव निर्मित दोनों स्त्रोतों से प्रभावित होता है। औद्योगिक गतिविधियां, हवा के बहाव में कमी, दीपावली में अत्यधिक आतिशबाजी, वाहनों की बढ़ती संख्या, जंगल की आग, धूलभरी आंधी आदि के कारण एयर क्वालिटी इन्डेक्स लगातार बढने से आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते आमजन को सिरदर्द, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, छाती में तकलीफ, त्वचा में इरिटेशन आदि प्रभाव दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों अस्पतालों में ओपीडी बढ़ गई है। सांस लेने में तकलीफ के मरीज अधिक आ रहे हैं। ऐसे रखें बचाव डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि प्रदूषण से बचने के लिए आमजन को घर पर ही रहें। सांस फूलने, चक्कर आने तथा आंखों में जलन आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर को दिखाएं। घर पर गैस चूल्हे का उपयोग करें, हैवी ट्रैफिक व भीड़भाव वाले क्षेत्रों में जहां भवन निर्माण चल रहा हो, वहां जाने से बचें। सुबह जल्दी और देर शाम के समय घर के खिड़की व दरवाजे बन्द रखें। हवा का स्तर अधिक खराब होने पर मार्निंग वॉक एवं इवनिंग वॉक बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें