फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: नशा तस्करी पर सख्ती के संकेत, ADG दिनेश एमएन बोले- कुर्की और संपत्ति फ्रीज पर रहेगा जोर

Wed, 29 Apr 2026 10:14 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में एडीजी दिनेश एमएन ने नशा तस्करों पर कुर्की, संपत्ति फ्रीज और सख्त कार्रवाई की बात कही। बीकानेर संभाग में बढ़ती तस्करी पर सर्विलेंस बढ़ाई गई है। फर्जी आधार केंद्र मामले की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में एडीजी दिनेश एमएन व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ में नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अब पुलिस कुर्की और संपत्ति फ्रीज करने पर जोर देगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ) दिनेश एमएन ने बुधवार को एसपी कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि आरोपियों को सजा तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।

विज्ञापन

 
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई मजबूत करने के निर्देश
एडीजी दिनेश एमएन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई को और मजबूत करें तथा तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अपराधियों के आर्थिक ढांचे पर चोट करना भी कार्रवाई का अहम हिस्सा है।
 
बीकानेर संभाग में बढ़ी समस्या, सर्विलांस मजबूत
एडीजी ने माना कि बीकानेर संभाग में नशे की समस्या बढ़ी है। साथ ही विदेशों से संचालित अपराध और ड्रोन के जरिए हो रही तस्करी के मामलों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस सर्विलांस को लगातार मजबूत कर रही है।
विज्ञापन

 
अपराधियों का बायोमैट्रिक डाटा बैंक बनेगा
उन्होंने बताया कि जिले में अपराधियों का बायोमैट्रिक डाटा बैंक तैयार किया जाएगा, ताकि अपराध होने पर शीघ्र खुलासा किया जा सके। सीमा पार से संचालित तस्करी में शामिल तत्वों को स्लीपर सेल के रूप में चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पढ़ें- लॉरेंस गैंग: 10 करोड़ फिरौती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद, एमपी में भी था इनामी
 
भादरा फर्जी आधार केंद्र मामले की जांच जारी
एडीजी दिनेश एमएन ने भादरा में फर्जी आधार केंद्र पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। जयपुर में एक पाकिस्तानी के आधार कार्ड बनवाने का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में इस दिशा में जांच बढ़ाई गई। इसी दौरान भादरा में ऐसी गतिविधि की सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई की गई।
 
आधार कार्डों के उपयोग की भी जांच
उन्होंने बताया कि यहां से बनवाए गए आधार कार्डों की जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में तो ऐसे कार्डों का उपयोग नहीं हुआ है। एडीजी ने हनुमानगढ़ पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यहां मामलों का त्वरित निस्तारण हो रहा है और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जाब्ते की कमी का मुद्दा भी उठाया और नफरी बढ़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही।
विज्ञापन

 
साइबर अपराधों पर भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी घटना में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साइबर अपराधों को लेकर भी जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। प्रेस वार्ता में एसपी नरेंद्र सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें