फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: रतनपुरा चौराहे पर निजी बस में लगी आग, गनीमत रही कि हादसे के समय नहीं था कोई यात्री

Fri, 16 May 2025 04:48 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ जिले में संगरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव रतनपुरा चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले में संगरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव रतनपुरा चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और पावर प्लांट से पहुंचे दमकलकर्मियों की तत्परता से लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह बस पिंकी ट्रेवल्स, जोधपुर की थी, जो प्रतिदिन संगरिया के ऊधम सिंह चौक से जोधपुर की ओर अप-डाउन करती है। स्थानीय निवासी रुपिंद्र मान ने बताया कि बस चालक प्रतिदिन इस बस को रतनपुरा चौराहे की एक गली में खड़ा करके चला जाता था। शुक्रवार सुबह भी बस वहीं खड़ी थी कि करीब 10 बजे उसमें अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चौराहे पर हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बीकानेर से 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, करणी माता के दर्शन करने जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पावर प्लांट से दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान है कि बस में किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें