फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: हनुमानगढ़ पुलिस ने 40 साल की महिला और 19 साल के युवक को पकड़ा, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली

Wed, 26 Apr 2023 09:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हनुमानगढ़ पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर अश्लील वीडियो बनाने और जबरन वसूली का आरोप है। आरोपियों पर आठ लाख रुपए मांगने और स्टांप लिखवाने का आरोप है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पम्मी बावरी (40) और सुरजीत सिह मजबी (19) मल्लडखेडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लक्ष्मण सिंह (45) ने संगरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि 24 अप्रैल को वह रतनपुरा ढाणियों से पैसे लेकर वापस संगरिया आ रहा था। रास्ते में उसे एक कॉल आया और रुपए ले जाने के लिए कहा। थोड़ी देर में एक बाइक पर दो आदमी और एक औरत आई। वे लोग उसे रेलवे लाइन के पास एक मकान में ले गए। जहां पहले से ही एक औरत मौजूद थी।

आरोपियों ने लक्ष्मण के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर कपड़े उतरवा लिए। औरत के साथ अश्लील वीडियो बनवाया। बाद में वीडियो दिखाकर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने पीड़ित से आठ लाख रुपए मांगे और स्टांप पर साइन करवा लिए थे। 

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें